न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

शहर के शमशान घाट रोड पर नगर पालिका द्वारा शहर में कूड़ा किया जा रहा डंप परेशान होकर शहर वासियों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर सुबोध कुमार

शहर के शमशान घाट रोड पर नगर पालिका द्वारा शहर में कूड़ा किया जा रहा डंप परेशान होकर शहर वासियों ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है, शहर के शमशान घाट रोड पर नगर पालिका द्वारा शहर भर का कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिसके चलते आस पास के लोग बदबू से परेशान हैं, आसपास के लोग लगातार संक्रमण फैलने के चलते बीमार भी हो रहे हैं। नगर पालिका के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है, नगर पालिका के खिलाफ लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई है और तत्काल प्रभाव से कूड़ा उठाने की मांग भी की गई है। नगर पालिका द्वारा शहर भर से कूड़ा उठाकर सैकड़ो गाड़ियों द्वारा श्मशान घाट रोड पर पलटवाया गया है जिससे शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाले लोग भी मौके पर बदबू की वजह से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close