व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत हुआ

इन्तिजार अहमद खान
*चकरनगर,इटावा।हनुमंतपुरा चौराहे बाबा गेस्ट हाउस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों का नगर इकाई के अध्यक्ष उमेश भदोरिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
*इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश की सरकार व्यापारियों के सम्मान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है,कुछ प्रशासनिक अधिकारी खाद्य सुरक्षा के नाम पर श्रम विभाग के नाम पर मोटर गाड़ियों की फिटनेस के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की जो भी व्यापारी अपने व्यापारियों की ही आलोचना करते हैं वह व्यापारी हितेषी नहीं हो सकते।व्यापार मंडल के संगठनों को चाहिए कि किसी भी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न ना हो सके इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिवकांत दुबे राजीव शुक्ला युवा अध्यक्ष गोविंद दुबे,युवा मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव, मुकेश गुप्ता हाजी अच्छे भाई,लाइन पर अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता संतोष सोनी,बंटी पोरवाल, बबलू त्रिपाठी अमित गुप्ता तेजपाल राजपूत,विवेक गुप्ता व कुलदीप सक्सेना आदि जिले के व्यापारी उपस्थित रहे।





