मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

व्यापारी पर जानलेवा हमला: जैन समाज का प्रदर्शन, पुलिस पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

व्यापारी पर जानलेवा हमला: जैन समाज का प्रदर्शन, पुलिस पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप

आईरा न्यूज़ नेटवर्कजिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी, 4 नवंबर भोगांव थाना क्षेत्र में 1 नवंबर की रात व्यापारी रजत जैन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर जैन समाज में रोष व्याप्त है। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगों द्वारा शांति गार्डन मैरिज होम में किया गया था। हमले में रजत जैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पहले भोगांव, फिर मैनपुरी और बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। जाँच में उनकी नाक की हड्डी टूटने और सिर में सूजन की पुष्टि हुई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस उन पर कार्रवाई करने से बच रही है। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी शिकायत की कि यह हमला सुनियोजित था, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानलेवा हमले के बावजूद केवल साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और कुछ मुख्य आरोपियों के नाम शिकायत से हटा दिए हैं।
एसपी कार्यालय पहुंचे जैन समाज के लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जैन समाज व्यापक आंदोलन करेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने समाज को आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जैन समाज ने एसपी के आश्वासन के बावजूद, तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त धाराएं जोड़ने की मांग दोहराई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close