करनाल-हरियाणा

विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित मामलों को निपटाने का होगा प्रयास: सविता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित मामलों को निपटाने का होगा प्रयास: सविता

करनाल 11 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से अधिक से अधिक लम्बित मामलों को निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
सीजेएम डॉ सविता कुमारी मंगलवार को एडीआर सेंटर के सभागार में पैनल के अधिवक्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि जो मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जिन मुकदमों में सरकार पार्टी है ऐसे मुकदमें विशेष लोक अदालत में रखे जा सकते हंै।
उन्होंने जन साधारण से अपील की कि वे अपने मुकदमों का निपटारा विशेष लोक अदालत के माध्यम से करें जिसके लिए कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल में संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन मुकदमों के निपटारे हेतु मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है, जिसमें वकील की फीस व अन्य खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close