वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव और पार्षद विजय द्विवेदी ने जरूरतमंदों को बांटा कम्बल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । कड़ाके की ठंड को देखते हुए जंगमबाड़ी वार्ड के पार्षद विजय द्विवेदी ने कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया। विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव के साथ वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों जरूरतमंदों को दिए कंबल।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राजनीतिक-सामाजिक संस्था है। भाजपा कार्यकर्ता राजनीति कम, जनसेवा अधिक करते हैं। इस कड़ाके की ठंड में भाजपा कार्यकर्ता जनता जनार्दन और ठंड के बीच खड़े हैं। वार्ड के सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल दिया जा रहा है।” विधायक ने कंबलों का प्रबंध करने के लिए जंगमबाड़ी पार्षद विजय द्विवेदी, राजू सिंधी, बब्बन तुलस्यानी और शशांक गौड़ के प्रति आभार जताया। पार्षद विजय द्विवेदी ने कहा कि “जब तक ठंड रहेगी, वार्ड के सभी जरूरतमंदों को कंबल दिया जाता रहेगा।”

इस अवसर पर प्रभात विश्वकर्मा, अमित पांडेय बबलू, आश्रय मिलकर, राजेश दूबे, दीपक गुप्ता, शान्तनु डे, शुभम चौरसिया, अंकित तिवारी, बाबला दा व अन्य सहयोग हेतु उपस्थित थे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close