करनाल-हरियाणा

विधायक जगमोहन आनंद ने कैंप कार्यालय पर सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

विधायक जगमोहन आनंद ने कैंप कार्यालय पर सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

जनता की समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता- विधायक जगमोहन आनंद

करनाल, 21 अप्रैल। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कैंप कार्यालय पर मौजूद आमजन की समस्याओं को एक-एक करके सुना व मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनना व उनका समाधान करना उनका पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कि आमजन हर दिन अपने अलग-अलग कामों के लिए कैंप आवास पर आते हैं। जनता की जितनी सेवा हो सकती है, उतनी सेवा करने का प्रयास करता हूं।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, वह लिखित शिकायत लेकर आए। उस शिकायत पर साफ-साफ संबंधित व्यक्ति का पता और उसका मोबाइल नंबर अवश्य हो, ताकि आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का हर दिन फोलो अप लिया जाता है, इस कार्य के लिए उनके आवास पर कर्मचारी लगाए गए हैं, जो विभागों से जानकारी लेते हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close