विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में उमड़े आमजन

विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में उमड़े आमजन
करनाल के रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा
करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर भी हुए यात्रा में शामिल
करनाल, 11 अगस्त- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में सोमवार को करनाल शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए और तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शहर के रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई। इसके उपरांत सदर बाजार होते हुए महर्षि वाल्मीकि चौक पर खत्म हुई। विधायक जगमोहन आनंद ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का कारवां जुड़ता चला गया। भारत माता के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में करनाल शहर के लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान संबोधित करते हुए करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। यह अभियान देश के नागरिकों को अपनी स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाने के लिए शुरू किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करें और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करें। तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। हमें गर्व से अपने राष्ट्र ध्वज को अपने घरों पर फहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा-2025 में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। अपनी सेल्फी लें और उसे हर-घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड भी करें।
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो: मेयर रेनू बाला गुप्ता
इस मौके पर करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को उन माताओं को नमन करना चाहिए, जिन्होंने शहीदों व योद्धाओं को जन्म दिया। ऐसे वीर शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऐसे ही वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान को मजबूत करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।
हमारी अस्मिता संस्कृति एवं बलिदानी का प्रतीक है तिरंगा -प्रवीण लाठर
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने ने कहा कि आजादी के पावन पर्व पर्व आज पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक है। इसे सलामी देना एक कर्तव्य हैं और उसके मूल्यों को जीना एक सच्चे नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होने देश को आजाद करने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।
इस मौके पर जिला महामंत्री सुभाष कश्यप,मानव पुरी अशोक भंडारी,संकल्प भंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास अघी, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, भाजपा नेता,अशोक खुराना, पूर्व जिला महामंत्री सुनील गोयल,शाम बत्रा, मनमीत बावा, गुलशन नारंग, विकास कथुरिया आदि मौजूद रहे।





