करनाल-हरियाणा

विकास की बदौलत प्रदेश में एक बार फिर खिलेगा कमल :

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

विकास की बदौलत प्रदेश में एक बार फिर खिलेगा कमल :

आईरा न्यूज नेटवर्क
एस आर योगी

भगवानदास कबीरपंथी
भाजपा प्रत्याशी ने गांव कुचपुरा, बस्तली एवं गुनियाना में चलाया जनसम्पर्क अभियान

नीलोखेड़ी, 24 सितम्बर।
नीलोखेडी से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं और इस विकास की बदौलत ही एक बार फिर भाजपा हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि जनता इस बार किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता भली भांति समझ चुकी है कि भाजपा के अलावा कहीं ओर उनका भविष्य नहीं है। भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत नीलोखेड़ी अनाजमंडी, गांव कुचपुरा, बस्तली एवं गुनियाना में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से आने वाली पांच तारीख को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर वोट करने की अपील की। इस दौरान भगवानदास कबीरपंथी का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कबीरपंथी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नीलोखेडी की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और नीलोखेडी में इस बार जनता के आर्शीवाद से कमल का फूल खिलना तय है। नीलोखेडी विधानसभा की जनता ने पिछली बार जिस विधायक को चुना था, उसके लिए वह बहुत पछता रही है। इस दौरान सभी ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी को भारी मतों से जितवाकर विधानसभा में भेजने का विश्वास दिलाया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इस बार भाजपा की आंधी में विपक्ष ताश के पतों की तरह बिखर जायेगा। भाजपा के आगे विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं बचेगी। भाजपा इस बार बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सत्ता में आयेगी और विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों को जमानत बचाना भी मुश्किल हो जायेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close