काशीपुर-उत्तराखण्ड़

विकास की गंगा बहाने वाले एन. डी. तिवारी की 100 वी जयंती पर विकल्प गुडिया ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकल्प गुड़िया ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के योजना, उद्योग, वित्त और विदेश जैसे मंत्रालयों के मंत्री रहे विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिवारी जी देश के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे जिनकी सोच केवल और केवल विकास की थी श्री तिवारी ने अपनी कर्मस्थली काशीपुर में जो विकास की गंगा बहाई वह अभूतपूर्व थीl
उन्होंने अपने कार्यकाल में काशीपुर में जिस प्रकार उद्योगों का जाल बिछाया उसकी कल्पना कर पाना आज के युग में असंभव है उन्होंने अपने परम मित्र एवं सहयोगी स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी के साथ जो विकास के आयाम इस क्षेत्र के लिए स्थापित किए वह आज भी मिल का पत्थर साबित है । विकल्प ने कहा श्री तिवारी ने इस क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया उसको यहां की जनता कभी भुला नहीं सकती आज हम उन महान शख्सियत को उनकी 100वीं जयंती पर स्मरण करते हुए केवल यही प्रार्थना कर सकते हैं कि ईश्वर उनके विराट व्यक्ति से हमें प्रेरणा देने की शक्ति प्रदान करें। उत्तराखंड की मजबूर नींव डालने पर प्रकाश डालते हुए विकल्प ने कहा कि आज उत्तराखंड जिस सुदृढ़ तरीके से खड़ा है उसके पीछे एकमात्र कारण श्री तिवारी की विकास परख सोच है उन्होंने जिस प्रकार पंतनगर, हरिद्वार और सितारगंज में सिडकुल स्थापित कर यहां के युवाओं को रोजगार देने का सफल प्रयास किया और देश के बड़े-बड़े उद्योग घरानों को इन क्षेत्रों में स्थापित किया उसी के कारण आज उत्तराखंड आर्थिक रूप से मजबूत है। अंत में विकल्प ने कहा कि श्री तिवारी के योगदान को पूरे प्रदेश की जनता कभी भुलाया नहीं सकती आज हम सभी उस महान आत्मा को पुनः स्मरण करते हुए उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close