विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का संकल्प

महापौर ने पार्षदों के संग किया संवाद, डायरी भेंट कर दी नववर्ष की दी बधाई
नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम,पूर्व महापौर व नगर आयुक्त रहे मौजूद
वाराणसी :- नगर निगम मुख्यालय के सभागार में छह जनवरी मंगलवार को अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर नगर के विकास को गति देने वाले पार्षदगणों के साथ विचार विमर्श किया गया और सभी को नए वर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं |कार्यक्रम के दौरान नगर निगम प्रशासन की ओर से पार्षदों को नववर्ष की डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया |
इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शहर की मूलभूत सुविधाओं और आगामी योजनाओं पर पार्षदों से चर्चा की साथ ही शहर के वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने पर बल दिया |
समारोह में बतौर मुख्य रूप पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह ने पार्षदों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में पार्षदों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्षदों से सीधा संवाद स्थापित किया और विश्वास दिलाया कि नए वर्ष में जन समस्याओं के निस्तारण और शहर के सुंदरीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी ||





