उत्तराखंड

वाहनों पर झंडे और पोस्टर पर खालिस्तान समर्थको के फोटो,ख़ुफ़िया एजेंसी अलर्ट

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड,,,, युवाओं के बीच वाहनों पर अलग-अलग पोस्टर लगाने का चलन अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। कुछ वाहनों पर खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरवाले के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस खुलासे के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, जिले के कई हिस्सों में कुछ वाहनों पर भिंडरवाले की तस्वीर वाले पोस्टर देखे गए हैं। ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके स्वामियों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम इन वाहनों के नंबरों के जरिए उनके मालिकों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों ने अपने वाहनों पर इस तरह के पोस्टर लगाए हैं, उन्हें थाने बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी। इसके साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी पैनी निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी भ्रामक या भड़काऊ प्रचार फैलाने की कोशिश न कर सके।
बताते चलें कि तराई क्षेत्र को लंबे समय से ‘मिनी पंजाब’ कहा जाता है। 90 के दशक में यहां खालिस्तान समर्थक गतिविधियां भी चरम पर थीं। हालांकि समय के साथ वह लहर पूरी तरह शांत हो गई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिये ऐसे विचारों की फिर से पैरवी होते दिख रही है।
खुफिया एजेंसियां इसे लेकर गंभीर हैं। साइबर टीम भी उन अकाउंट्स की निगरानी में जुट गई है, जहां भिंडरवाले से जुड़ी सामग्री साझा की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close