वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी : शादी में डीजे वाहन की चपेट में आने से दूल्हे के बहनोई की मौत, मचा कोहराम और नही हो सकी साले की शादी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  • मंडुवाडीह क्षेत्र के महमूरगंज का रहने वाला था गोलू सोनकर
  • द्वारपूजा के दौरान हुआ हादसा, डीजे वाहन चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी :- राजातालाब में रविवार की रात बारात के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से दूल्हे के जीजा की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशी में मातम और चीख-पुकार गूंजने लगी। इस हादसे की वजह से शादी टल गई। इस मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने डीजे वाहन चालक और डीजे मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नरसड़ा गांव में रविवार को पेड़ा लाल सोनकर की बेटी की शादी थी। भदोही जिले के गोरवरा नई बाजार से धूमधाम के साथ बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान बराती डीजे पर झूम रहे थे। इसी दौरान दूल्हे का बहनोई और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महमूरंगज का निवासी गोलू सोनकर (28) डीजे वाहन के पिछले पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन का पहिया गोलू के सिर, मुंह और दाहिने हाथ पर चढ़ गया था। उसे गंभीर चोटें आई थीं। बहनोई के घायल होते ही अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में लोग गोलू को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये। इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई। इस घटना के कारण शादी नही हो सकी। परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रवीना की हालत बदहवासों जैसी थी। मृतक गोलू का पांच साल का पुत्र और चार साल की बेटी है। बाद में परिजन सोमवार सुबह राजातालाब थाने पहुंच डीजे संचालक और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चालक और डीजे मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डीजे मालिक पंकज जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव का निवासी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button