वाराणसी : विमान में बम की घमकी से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा विमानविमान को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

इन दिनों ऐसी धमकियों की मिल रही सूचनाएं, कहीं आतंकियों की गहरी साजिश का हिस्सा तो नही?
वाराणसी,। हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना एक पेपर पर लिखी हुई मिलने से रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से शाम को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और गहन जांच करते हुए उन्हें टर्मिनल से अलग सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद विमान की गहन तलाशी की प्रक्रिया शुरू की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि इन दिनों विमानों में इस तरह की सूचनाएं देकर अफवाह फैला कर व्यवस्था को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस तरह के कई मामले इनदिनों सामने आ रहे हैं। इस घटना को भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है। लेकिन इसके पीछे कोई राज छिपा हो सकता है। इस तरह की हरकत आंतकी संगठन प्रयोग के रूप में कर रहे हैं या भविष्य की योजना को अंजाम देने के फिराक में कोई नया खेल खेल रहे हैं।





