वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा की गई यह बैठक पिन्ड्रा तहसील क्षेत्र में बढ़ रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित की गई | बैठक में पिन्ड्रा तहसील के समस्त लेखपालों एवं तहसील कर्मचारियों को बुलाया गया जिन्हें वाराणसी विकास प्राधिकरण अधिनियम तथा प्रचलित नियमों के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई | सचिव डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग,भूमि विभाजन अथवा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए तथा इसकी सूचना समय से प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए |

सचिव डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अवैध प्लाटिंग से न केवल नियोजित शहरी विकास बाधित होता है,बल्कि भविष्य में आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,जल,विद्युत एवं सीवर व्यवस्था के अभाव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है | अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखें |

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर पर राजस्व विभाग एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा जिससे अवैध प्लाटिंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके |

इस अवसर पर उपजिलाअधिकारी प्रतिभा मिश्रा,सब रजिस्टार,नगर नियोजक प्रभात कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे | प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में अवैध प्लाटिंग पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close