वाराणसी/उत्तरप्रदेश
वाराणसी में ‘लेडी सिंघम’ का जलवा : कोडीन कफ सिरप माफियाओं पर गिरी गाज, 5 गिरफ्तार

एडीसीपी नीतू काद्दयान का एक्शन: वरुणा जोन पुलिस ने तोड़ी नशीली दवाओं के तस्करों की कमर
नशे के खिलाफ वरुणा जोन पुलिस का बड़ा प्रहार
वाराणसी नशा मुक्त काशी अभियान के तहत वरुणा जोन की एडीसीपी (ADCP) नीतू काद्दयान, जिन्हें उनके कड़क अंदाज और कार्यशैली के कारण ‘ लेडी सिंघम ‘ के नाम से जाना जाता है, के कुशल निर्देशन में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस की दोहरी कार्रवाई :
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडीसीपी नीतू काद्दयान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरुणा जोन की दो थानों की टीमों ने घेराबंदी कर कुल 5 अपराधियों को दबोचा है:
- रोहनियां पुलिस की सफलता: थाना प्रभारी राजू सिंह और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
- सारनाथ पुलिस का एक्शन : थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और उनकी टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया।
नशे के जाल को उखाड़ फेंकने का संकल्प :
खुलासे के दौरान एडीसीपी नीतू काद्दयान ने स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया है।
‘ लेडी सिंघम’ की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय जनता पुलिस की इस सक्रियता की सराहना कर रही है।





