वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के 49 स्टील पाइप चोरी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  • चोरी का घटना सीसीटीवी में कैद, परियोजना की सुरक्षा पर उठे सवाल

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज से जगवंती वाटिका के सामने प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के अंतर्गत 80 पाइप रखे थे, जिसमें से 49 स्टील पाइप चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार (चंदौली) जिले के कमालपुर, बहेरी निवासी विपिन मौर्या गेल इंडिया में प्रोजेक्ट मैनेजर है। आरोप है कि 160 नग (6 व्यास) स्टील के पाइप गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री परियोजना के अंतर्गत राजातालाब से खजूरी तक बिछाने का कार्य आवंटित किया गया है। लगभग तीन महीने पहले उसमें से दो कट में 80 पाइप (मिर्जामुराद) के मेहंदीगंज गांव के समीप हाईवे से सटे एक मैरिज लॉन के सामने सुरक्षित रखे थे, मैनेजर लगभग एक सप्ताह पूर्व जब वह साइट निरक्षण के लिए गया तो देखा कि उसमें 49 पाइप चोरी हो गये है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख के करीब बताई गई। टेंडर टिम ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो एक ट्रेलर पाइप को ले जाते दिखा है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इधर इतना बड़ा चोरी के घटना से परियोजना की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है, गेल इंडिया की टीम उच्चाधिकारियों से मिल कर जांच की मांग की है। इस संबंध सम्बंध में मैनेजर बुधवार की शाम मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी, वही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ली है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया मैनेजर के तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है व आसपास के लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे, जल्दी ही इसका खुलासा कर के कार्यवाही की जायेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close