वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; दो घायल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी-भदोही मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, हालांकि रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी लोहता राजबहादुर मौर्य ने बताया कि एक कार से तीन लोग जंसा की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे थे। कस्बे के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार सिद्धार्थ (30), श्रेयस (32) और सुजीत (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में सुजीत पुत्र शिवशंकर निवासी जंसा की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close