वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में कानून-व्यवस्था पर सवाल, भाजपा पार्षद के बेटे द्वारा दरोगा से मारपीट की घटना निंदनीय– राघवेंद्र चौबे (महानगर अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी में कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा पार्षद के बेटे पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा अभिषेक त्रिपाठी को थप्पड़ मारने व सरकारी कार्य मे बाधा का आरोप लगा है। यह घटना नए साल के मौके पर मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में हुई, जब पुलिस नो-एंट्री ज़ोन में भीड़ और यातायात नियंत्रित कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बाइक ले जाने से रोके जाने पर पार्षद पुत्र ने पहले बहस और गाली-गलौज की और फिर दरोगा पर हाथ उठा दिया। आरोपी द्वारा अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देने से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस घटना पर कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी इस कदर हावी हो चुकी है कि अब पुलिस प्रशासन भी सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह बेलगाम हो गई है।
हम माँग करते है की 24 घंटे के भीतर आरोपी पर सख्त और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मैदागिन टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।
ज्ञात करने पर पता चला हैं कि पार्षद पुत्र एक मनबढ़ और अराजक तत्व किश्म के लोग है, जो लगातार धमकी, वसूली और रंगदारी जैसी गतिविधियों में लिप्त रहा है। उन्होंने बताया कि बीते नवम्बर दिसम्बर पांडेयपुर पुलिस चौकी पर भी पार्षद पुत्र ने अपने साथियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है, लेकिन सत्ता के संरक्षण के चलते अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने मांग की है कि कानून का राज स्थापित करते हुए इस अराजक व्यक्ति पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close