वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा रेलवे स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउण्ड के लिए सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर का उद्घाटन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के सवास्थ एवं फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स सुविधाएँ बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील है | इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में स्पोर्ट्स ग्राउंड को मेन्टेनेन्स के लिए क्रय की गई आधुनिक सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर मशीनों का उद्घाटन एवं औपचारिक शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने विधिवत पूजन कर एवं स्पोर्टस् अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार से फीता कटवाकर कराया | नवउद्घाटित यह मशीन सड़कों या क्रिकेट पिचों जैसी सतहों को समतल करने के लिए इस्तेमाल होने वाला तीन पहियों वाला एक स्थिर लौह युक्त रोलर है,जो मिट्टी, बजरी या डामर को समतल करने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक प्रकार की भारी मशीनरी रोलर है जो एक घास के मैदान एक कच्चा मैदान या पिच को समतल करने में उपयोगी होता है |

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि खेल सुविधाओं के उन्नयन से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास एवं प्रतियोगिता का अवसर मिलेगा | सरफेस रोलर एवं ग्रास कटर की उपलब्धता से क्रिकेट ग्राउण्ड की देखरेख एवं रख-रखाव में सुधार होगा जिससे अंतर-मंडलीय एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सुविधा होगी उन्होंने रेलवे कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल प्रशासन खेलों के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है |

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार समेत मंडल के अन्य अधिकारीगण,खेल विभाग के प्रतिनिधि,रेलवे कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close