काशीपुर-उत्तराखण्ड़

वांछित वारंटी सहित 2 लोग चोरी के माल के साथ पुलिस ने दबोचे

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कुंडा /काशीपुर )उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, जोगेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बचन सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 7 मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेशू एडवर्टाइजिंग प्रा0 लिमिटेड बिहार मुजफ्फरनगर फील्ड मैनेजर द्वारा सूचना दी की उनके कंपनी के होर्डिंग k v r बाईपास व मंडी समिति गेट से चोरों द्वारा चोरी करने बाबत दाखिल की जिसके आधार पर कुंडा पुलिस ने 379 आईपीसी एवं अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंडा विक्रम सिंह राठौड़ को तत्काल चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन कर उपनिरीक्षक दीपक चौहान को पुलिस टीम का प्रभारी बनाया गया। अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मैन्युअल रूप से जानकारी जुटाने पर मुखबिर की सूचना पर मुकदमा ,Fir no.152/24 से संबंधित अभियुक्त को ढांडी पुल से पहले रास्ते पर से दो प्लास्टिक के कट्टों में चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया वह मुकदमे में धारा 411 व 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया कि उसने यह चोरी उसने सलीम के साथ मिलकर की थी वह बहुत गरीब आदमी है।सलीम ने उसे लालच दिखाई तो वह सलीम के साथ चोरी करने आ गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त हामिद राजा पुत्र अख्तर हुसैन निवासी वार्ड नंबर 16 बिजली घर के पीछे ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष। बरामद माल एक प्लास्टिक के कट्टे में 24 चकोर नुमा लोहे के एंगल एवं लास्टिक के कट्टे के अंदर टिन धातु की दो चादरें प्राप्त हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रम सिंह राठौड़ अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान कांस्टेबल नरेंद्र सिंह कांस्टेबल संजय कुमार आदि शामिल है।
दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस द्वारा N.B.W. की तामील में वारंटी आदेश पुत्र तुलसीराम निवासी साजिया लेक सिटी रूद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर संबंधित धारा 138 N.I.Act को अभियुक्त के घर पर दविश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रम सिंह राठौड़ उप निरीक्षक श्री मनोहर चंद कांस्टेबल मनोज बोरा आदि शामिल रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close