वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के तूफानी बल्लेबाजी से कार्मिक विभाग पूल ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वाराणसी :- मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल कीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का सातवाँ लीग मैच 4 दिसम्बर 2025 बृहस्पतिवार को कार्मिक और रेल सुरक्षा बल के बीच खेला गया | रेल सुरक्षा बल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन बनाए | रेल सुरक्षा बल के शेषनाथ यादव ने 32 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन,राम प्रवेश यादव ने 25 बाल पर एक चौक के की मदद से 21 रन एवं अविनाश ने 25 बाल पर दो चौक की मदद से 22 रन बनाए |
कार्मिक विभाग की तरफ से अमन श्रीवास्तव ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट,भृगेन्द्र ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए तथा विनोद मौर्य को एक विकेट प्राप्त हुआ | 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त कर फूल ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई | कार्मिक विभाग की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 37 बाल पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार 49 रन बनाए के अतिरिक्त सुनील वर्मा ने 24 बाल पर 7 चौके की मदद से 32 रन और प्रभाकर ने 18 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए |
रेल सुरक्षा बल की तरफ से शाहनवाज, रामप्रवेश यादव,शेषनाथ यादव और जावेद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया,49 रनों की शानदार पारी खेलने वाले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिर्वृत मुक्य हित निरीक्षक राहुल भट्ट के द्वारा दिया गया ||





