बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

लापरवाही पर सख्त प्रहार: सीडीओ का धामपुर ब्लॉक पर औचक धावा, गोशाला से दफ्तरों तक मचा हड़कंप!

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

लापरवाही पर सख्त प्रहार: सीडीओ का धामपुर ब्लॉक पर औचक धावा, गोशाला से दफ्तरों तक मचा हड़कंप!
धामपुर। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुस्ती और अभिलेखों की अव्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रणविजय सिंह ने धामपुर ब्लॉक एवं ग्राम जोतहिम्मा स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में दस्तावेजों व रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने मनरेगा, पंचायत राज, स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी अभिलेखों में लापरवाही और योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बाद सीडीओ ग्राम जोतहिम्मा स्थित गोशाला पहुंचे, जहां 235 पशु मौजूद पाए गए। उन्होंने पशुओं के चारे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और समुचित देखभाल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि पशुओं की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत लगाए गए लगभग आठ हजार पौधों की स्थिति का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया और उनके संरक्षण व नियमित निगरानी के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यालय में कराए गए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर मनरेगा उपायुक्त रामबहाल यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, बीडीओ त्रिलोक चंद, ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु चौहान, सहदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब काम में कोताही, फाइलों में धूल और योजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी—लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close