काशीपुर-उत्तराखण्ड़

लाइसेंसी पिस्टल से आढ़ती ने पल्लेदारों को मारी गोली,मंडी में फैली सनसनी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, काशीपुर में आज मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में कहासुनी के बाद दो पल्लेदारों को एक आढ़ती के पुत्र ने अपनी लाईसेंसी पिस्टल से गोली चलाकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया है।


दरअसल आज नवीन अनाज मंडी के एक आढ़ती वीरेंद्र के यहाँ दो पल्लेदारों की किसी बात को लेकर आढ़ती से कहासुनी हो गई। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के मुताबिक इसी कहासुनी के बीच आढ़ती के पुत्र ने ग्राम सरबरखेड़ा के रहने वाले दोनों पल्लेदारों नजाकत और नसीम को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इस मामले में कुंडा थाना पुलिस ने दोनों पिता पुत्र वीरेंद्र व मोहित को हिरासत में ले लिया है। गोली नसीम के पेट के ऊपरी हिस्से में जबकि नजाकत के पैर में लगी है। मामले में तहरीर आ गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर है। वहीं इस गोलाबारी के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां काफी हंगामा किया जिसके बाद वहाँ पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close