अपराधलखनऊ-उत्तरप्रदेश

लखनऊ में अधिवक्ता आदर्श सिंह पर जानलेवा हमला

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ऐरा हॉस्पिटल प्रशासन और गार्ड पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता आदर्श सिंह के ऊपर धार हथियार लाठी डंडा से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

आरोप है कि यह हमला किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि ऐरा हॉस्पिटल के प्रशासन से जुड़े लोगों और वहां तैनात गार्डों ने किया। घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिवक्ता के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की और गंभीर मारपीट की गई। इस हमले को लेकर अधिवक्ता संगठनों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ कथित बदसलूकी और दबंगई का मामला सामने आया था। ऐसे में लगातार हो रही घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावे कर रहे हैं, वहीं राजधानी में ही अधिवक्ताओं पर हमला होना कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल —
क्या प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा खतरे में है?

क्या दबंगों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?

क्या ठाकुरगंज पुलिस निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी?

अब निगाहें ठाकुरगंज थाना पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होगी?

क्या गिरफ्तारी होगी? या मामला दबाने की कोशिश की जाएगी?

राजधानी लखनऊ की यह घटना कानून-व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करती है। आगे की कार्रवाई पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close