लखनऊ-उत्तरप्रदेश

लखनऊ: थाना विभूति खण्ड क्षेत्र की सड़कों पर चला अतिक्रमण मुक्त अभियान…

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर थाना प्रभारी विभूति खण्ड अमर सिंह के नेतृत्व में विभूति खण्ड थाना क्षेत्र की कुछ सड़कों पर चला अतिक्रमण मुक्त अभियान। इस दौरान हिंदुस्तान अखबार के कार्यालय, मधुरिमा स्वीट्स, उर्दू अकादमी आदि पर विभूति खण्ड पुलिस ने आड़े तिरछे खड़ी गाड़ियों का या तो चालान ठोक दिया, या पुलिस को आते देख कई वाहन वहां से निकल लिए। इसके साथ ही दुकानों के बाहर लगनी वाली भीड़ को भी हिदायत देते हुए हटाया गया। साथ ही सड़क पर खड़े ठेलों को भी हटवाते हुए सड़क सुरक्षा संबंधित विशेष निरीक्षण भी किया गया।
इस अभियान में थाना प्रभारी विभूति खण्ड अमर सिंह के साथ एसआई राहुल शर्मा, एसआई अम्बरीश कुमार, अमित आदि शामिल थे….

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close