वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने प्रतिबंधित चाइना मांझा के बड़े विक्रेता को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

उसके दुकान से 13.700 किग्रा0 मांझा किया बरामद

आगामी मकर संक्रांति पर्व पर पतंग की दुकानो पर प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा पार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अपनी दुकान पर मांझा रखकर बेचने वाले बिक्रेता अभियुक्त प्रदीप केसरी पुत्र स्वर्गीय कैलाश केसरी गंगापुर बाजार अंतर्गत थाना रोहनिया वाराणसी को अपरान्ह गंगापुर बाजार चौमुहानी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी दुकान पर रखे 13.700 किग्रा0 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। रोहनिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त धारा 293,125,223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 अनुज सिंह, हे0का0 अरविन्द कुमार,का0 सन्तोष कुमार,का0 नागेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close