उत्तराखंड

रिश्वत मे 15 हज़ार ₹ लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर ए.एस.आई.

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / दिनेशपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को बिजली चोरी का मुकदमा निपटाने के नाम पर ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे से जुड़ा है। आरोप है कि एएसआई अनवर अहमद ने वादी से केस में राहत दिलाने और कार्रवाई हल्की करने के नाम पर ₹15,000 की मांग की थी। परेशान वादी ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी दरोगा को दबोच लिया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close