रा. शिक्षक संघ एक नवम्बर को करेगा शिक्षा मंत्री आवास का घेराव

देहरादून / उत्तराखंड,,,,राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की दोनों मंडलों के अध्यक्ष मंत्री सभी तेरह जनपदों की कार्यकारिणियो के अध्यक्ष मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक हुई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शासन के साथ हुई दो दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल न निकलने के कारण संगठन ने दिनांक 1 नवंबर 2025 शनिवार को देहरादून में शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
कई दौर की वार्ता के बाद भी हमें धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश के शिक्षकों में भारी आक्रोश है और शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने हेतु सभी प्रतिबद्ध हैं। उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक आवश्यक रूप से प्रतिभाग करेंगे बैठक में यह भी तय हुआ कि ब्लॉक से लेकर प्रांत तक के पदाधिकारी किसी भी दशा में रैली में अनुपस्थित ना रहें बल्कि अपने विकास खंड और जनपदों की संख्या भी निर्धारित कर देंगे साथ ही यह भी तय किया गया—- इगास दीपावली नहीं मनायेगा राजकीय शिक्षक संघ।





