काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रामपुरा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन ),,,उत्तराखंड आबकारी विभाग
क्षेत्र 03 काशीपुर
जनपद उधम सिंह नगर
,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, क्षेत्र 1 रुद्रपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया ।

कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 04भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 170 लीटर अवैध शराब खाम की बरामदगी , 9000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई l तत्पश्चात टीम द्वारा करनजीत कौर के कब्जे से 40 लीटर , आशा के कब्जे से 25 लीटर ,अवैध शराब खाम बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई l

टीम द्वारा कुल 235 लीटर शराब खाम बरामद की गई l टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।


टीम सदस्य
आबकारी निरीक्षक
सोनू सिंह,
Si देवेंद्र कुमार,
प्रधान आबकारी सिपाही
कैलाश चंद्र ,विकास रावत
सिपाही राजेंद्र कुमार ,वीरेंद्र कुमार,राखी ,आदि मौजूद रहे l

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close