उत्तरप्रदेश

रामनगरिया मेला निरीक्षण में प्रशासन सख्त, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आसिफ राजा

शमसाबाद,फर्रुखाबाद।ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी तट पर सजने वाले प्रसिद्ध रामनगरिया मेले का बुधवार को फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेले में पाई गई अव्यवस्थाओं पर अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, उप जिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, एसडीएम न्यायिक गजराज सिंह, खंड विकास अधिकारी शमसाबाद राधेश्याम तथा खनन निरीक्षक संजय प्रताप शामिल रहे। इनके साथ जनपद शाहजहांपुर के भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान साधु-संतों एवं कल्पवासियों ने मेले में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने की मांग की। इस पर प्रशासन ने मेले की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले साधु-संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए चार पुलिस चौकियां स्थापित करने, दो वॉच टावर लगाने, 50 पुरुष शौचालय, 30 महिला शौचालय तथा 8 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था को भी तत्काल दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए।

गौरतलब है कि ढाई घाट शमसाबाद में लगने वाले रामनगरिया मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में साधु-संत, कल्पवासी, श्रद्धालु एवं व्यापारी पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां गंगा स्नान कर भगवान सूर्यदेव को जलार्घ्य अर्पित करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close