राजेंद्र ऑटो व्हील्स ने महिंद्रा के नए मॉडल्स को किया लॉन्च

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।शहर के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलर राजेंद्र ऑटो व्हील्स द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा के नवीनतम वाहन XUV 7XO एवं XEV 9S की शानदार लॉन्चिंग की गई।इस कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्रीमती सरिता भदोरिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र ऑटो व्हील्स के प्रबंध निदेशक नीरज तिवारी एवं पंकज तिवारी ने बताया कि महिंद्रा की यह नई पेशकश न केवल अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों से लैस है, बल्कि भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।
इस अवसर पर राजेंद्र ऑटो व्हील्स के सीईओ मुनींद्र पुरवार,जनरल मैनेजर सौरभ तिवारी और जनरल मैनेजर विवेक यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने वाहनों की विशेषताओं से अवगत कराया।
राजेंद्र ऑटो व्हील्स के प्रवक्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महिंद्रा के इस भरोसेमंद और शक्तिशाली वाहन को अपने ग्राहकों के लिए लेकर आए हैं।आज लॉन्चिंग के पहले ही दिन हमें ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया और बुकिंग्स प्राप्त हुई हैं।राजेंद्र ऑटो व्हील्स ने घोषणा की है कि आने वाले पूरे सप्ताह ग्राहकों के लिए विशेष ‘एक्सचेंज बोनस’ और ‘अर्ली बर्ड डिस्काउंट’ जारी रहेगा।





