यू पी /उत्तराखंड मेडिकल &सेल्स रिप्रज़ेंटेटिव एसो. की काशीपुर यूनिट की वार्षिक मीटिंग हुई संपन्न

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,23 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की काशीपुर यूनिट की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग आवास विकास काशीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक स्टेट से कामरेड जिया उल हक की अध्यक्षता में आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कामरेड गोपाल बिष्ट अध्यक्ष , कामरेड अखिल शर्मा सचिव, कामरेड अनुज कौशिक कोषाध्यक्ष, कामरेड पवन जोशी उपसचिव, कामरेड गिरीश सुंदरियाल उपाध्यक्ष तथा कामरेड शैलेंद्र कुमार, कामरेड विशाल कांबोज, कामरेड तरुण चौधरी, कामरेड अबरार अहमद खान , कामरेड मोहित चौहान एवं कामरेड सुनील जोशी इत्यादि ई०सी० बॉडी सदस्य चुने गए।
चुनावी प्रक्रिया स्टेट पर्यवेक्षक कामरेड जियाउल हक़ की अध्यक्षता में पूरे लोकतांत्रिक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया एवं सभी ने एकजुटता से मिलकर साथ काम करने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
वक्ताओं ने अपने भाषण में वर्तमान में पास किए गए चार काले श्रम विरोधी कानूनों का कड़ा विरोध किया, तथा भविष्य में संगठन द्वारा सदस्यों के हित में आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को अधिक से अधिक सदस्य संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का प्रण किया गया, जिसमें मेंबरशिप कलेक्शन और ग्रीन कार्ड चेक करना भी सम्मिलित है।





