उत्तरप्रदेश

यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण व मदद हेतु जनपदीय यूपी 112 का रिस्पांस टाईम को लगातार प्रयास

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण व मदद हेतु जनपदीय यूपी 112 का रिस्पांस टाईम को लगातार प्रयास कर किया जा रहा है सुधार
जोन स्तर पर माह जनवरी-2026 के रिस्पांस टाइम की रैंकिंग में जनपदीय पीआरवी को मिला प्रथम स्थान एवं प्रदेश स्तर की रैंकिंग में मिला छठवां स्थान। लगातार विगत माह से जोन स्तर पर पीआरवी को मिल रहा प्रथम स्थान
पीड़ितों को मात्र 04 मिनट 39 सेकण्ड में ही पहुंच रही पुलिस सहायता
रिस्पांस टाईम को और बेहतर करने हेतु लगातार किया जा रहा प्रयास
भदोही पुलिस, पीड़ितों को अल्पसमय में बेहतर सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराने हेतु है प्रतिबद्ध

श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में तथा श्री शुभम अग्रवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में भदोही यूपी 112 पुलिस टीम को यूपी-112 पर प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों/कॉलरों को त्वरित मदद व उनके समस्या के निस्तारण हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देश के क्रम में भदोही यूपी 112 पुलिस टीम द्वारा सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रिस्पांस टाईम को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
माह जनवरी, 2026 में यूपी-112 के पीआरवी वाहनों के मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाईम के जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को एक बार पुनः प्रथम एवं प्रदेश स्तर की रिस्पांस टाईम की रैंकिंग में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। जोन स्तर पर लगातार शीर्ष पर जनपदीय पीआरवी अपना स्थान कायम की है।
प्राप्त शिकायतों पर पीआरवी वाहन मात्र 04 मिनट 39 सेकण्ड में मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता प्राप्त हो रही है।
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा इस रिस्पांस टाईम को और बेहतर करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
भदोही पुलिस की अपील
किसी भी आपातकालीन स्थिति (अपराध, दुर्घटना, चोरी, मारपीट, महिला सुरक्षा आदि) में बिना देर किए 112 डायल करें। आपकी एक कॉल पर पुलिस तुरंत आपके पास होगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close