उत्तरप्रदेश

यूपीयूएमएस सैफई में” विश्व कैंसर दिवस” का आयोजन, कैंसर विजेताओं का सम्मान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी मार्गदर्शन में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 की वैश्विक थीम “United by Unique (यूनाइटेड बाय यूनिक)” पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, रोगियों को भावनात्मक एवं सामाजिक समर्थन प्रदान करना तथा कैंसर से लड़ने के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत ने कैंसर से सफलतापूर्वक जंग जीत चुके मरीजों को उनके अदम्य साहस, धैर्य एवं सकारात्मक सोच के लिए सम्मानित किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैंसर सरवाइवर को प्रोत्साहित किया और उन्हें देखभाल एवं सहयोग के प्रतीक स्वरूप खाद्य पैकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैंसर विजेताओं की संघर्षगाथा से प्रेरणा प्राप्त की।
युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी (RIT) विभाग के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ओपीडी में आने वाली महिलाओं को कैंसर से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिसमें तंबाकू एवं शराब से परहेज, संतुलित आहार (फल-सब्जियों का अधिक सेवन), नियमित व्यायाम, एचपीवी टीकाकरण तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए एक विशेष जागरूकता व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर की शीघ्र पहचान, बेहतर उपचार एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने के प्रभावी उपायों पर अपने विचार साझा किए।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close