वाराणसी/उत्तरप्रदेश

युवा भारत में चौथे दिन जनजातीय युवाओं को मिला सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मेरा युवा भारत वाराणसी एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय युवाओं के लिए रविवार को चौथा दिन ज्ञानवर्धक व प्रेरणादाई रहा। जिसमें विविध विषयों पर महत्वपूर्ण सत्रों का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल बटालियन वाराणसी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव, सुरक्षा उपाय की विस्तृत जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने आपदा के समय सतर्कता, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्यों तथा प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तार से से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे एवं वैज्ञानिक डॉक्टर प्रज्ञा वर्मा ने डीएनए एवं जंतु विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अनुसंधान के क्षेत्र में संभावनाओं तथा जैव विविधता की समीक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया। तृतीय सत्र में सिविल डिफेंस के दिलीप पाण्डेय एवं कुमार नारायण ने आपदा प्रबंधन, सामूदायिक सहभागिता तथा स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। अन्तिम सत्र में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने उत्साहपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरविंद विश्वकर्मा, राकेश वर्धन एवं मनोज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के चौथे दिन वाराणसी के जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, भदोही के जिला युवा अधिकारी रामगोपाल चौहान, ललितपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, भूतपूर्व स्वयंसेवक नन्दकिशोर, पूर्व स्वयंसेवक राकेश यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close