अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

यातायात व्यवस्था हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही ।

पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
अभियान की प्रमुख कार्यवाहियां:-

  1. सार्वजनिक मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 31 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।
  2. गलत दिशा में वाहन संचालन करते पाए गए 01 वाहन को सीज किया गया, 21 वाहनों का चालान तथा 08 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।
  3. बिना नम्बर प्लेट वाहन संचालन करते पाए गए 33 वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।

अपील:-
वाराणसी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध नम्बर प्लेट का प्रयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से बचें, जिससे शहर की व्यवस्था एवं सुरक्षा बनी रहे

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close