वाराणसी/उत्तरप्रदेश
मोहनसराय-रोहनिया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सांड की मौत, बीच सड़क पर शव से हादसे की आशंका

वाराणसी: मोहनसराय-रोहनिया हाईवे पर टड़िया के पास देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सांड सड़क के बीचों-बीच गिर गया।
दुर्घटना के बाद मृत सांड का शव हाईवे के मुख्य रास्ते पर ही पड़ा हुआ है। चूंकि यह घटना देर शाम की है और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार तेज होती है, ऐसे में अंधेरे के कारण सड़क पर पड़े शव से टकराकर अन्य राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि शव को जल्द से जल्द हटाकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।





