मैनपुरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा – ट्रक-कार भिड़ंत में 8 लोग गंभीर रूप से घायल

🚨 मैनपुरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा – ट्रक-कार भिड़ंत में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट – सुबोध कुमार | आईरा न्यूज़ नेटवर्क – खबर वही जो हो सही
मैनपुरी, 31 जुलाई 2025:
मैनपुरी हाईवे पर आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। किशनी नगर के बाईपास स्थित सती माता मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार 8 लोग घायल हो गए
सूत्रों के मुताबिक, कार सौरिख से इटावा अपने बहनोई को छोड़ने जा रही थी। कार में भाई, बहन, दो बच्चे और ड्राइवर सहित कुल 8 लोग सवार थे। हादसे में 4 साल की बच्ची नव्या और रजनीश को मामूली चोटें, जबकि बाकी 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर की रफ्तार इतनी भयानक थी कि हाईवे किनारे लगी हाई-टेंशन लाइन के तीन पोल तक क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को तुरंत किशनी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में सभी को सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात पुनः सुचारु कराया।
📍 घटना स्थल: किशनी बाईपास, सती माता मंदिर के सामने, मैनपुरी
📌 घायल: 8 लोग (6 गंभीर, 2 मामूली)
📌 रेफर: सैफई मेडिकल कॉलेज























