मैनपुरी युवा उत्सव 17 नवंबर को; डीएम ने अधिकतम युवा भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मैनपुरी युवा उत्सव 17 नवंबर को; डीएम ने अधिकतम युवा भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
मैनपुरी 04 नवम्बर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के आयोजन से सम्बन्धित बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि दि. 17 नवम्बर को डा. किरण सौजिया सीनियर सैकेण्डरी एजुकेशनल एकेडमी में जिला स्तरीय युवा उत्सव भव्यता के साथ आयोजित करायें, युवा उत्सव में अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग करें, इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डा. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय से समन्वय स्थापित कर महाविद्यालय, इंटर मीडिएट के छात्रों का प्रतिभाग सुनिश्चित करायें, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाध्यापकांे से सम्पर्क कर छात्रों को युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित कराया जाये। उन्होने कहा कि युवा उत्सव में आयोजित होने वाले डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेटिंग, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन, इनोवेशन साइंस मेला में अच्छे प्रतिभागी प्रतिभाग करें। उन्होने कहा कि इनोवेशन ट्रेक के अन्तर्गत युवाओं एवं विद्यार्थियों को मंच प्रदान किये जाने हेतु उनके नवीनतम विज्ञान तथा तकनीकि प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सांइस मेले की प्रदर्शनी का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें युवाओं के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक के प्रति जिज्ञासा एवं रूचि का विकास हो तथा समाज के विकास हेतु युवा वैज्ञानिक विकसित हो सकें।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव ने बैठक में बताया कि साइंस मेला जनपद स्तर पर न्यूनतम् 10 टीमों, (एक टीम में अधिकतम् 05 युवा) द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, विद्यालय, महाविद्यालय तथा तकनीकी संस्थानों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों यथा बायोटेक्नालोजी, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स, रिन्यूएबिल एनर्जी, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, हेल्थ केयर टेक्नालोजी, डिजिटल सेल्युशन इत्यादि पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये जायेंगे, टीमों को पुरस्कृत किये जाने हेतु प्रतिभागी टीमों के प्रोजेक्ट में समावेशित नवीन पहल, विशिष्ट सृजन तथा व्यावहारिक उपयोग को मानक के रूप में आधार मानते हुए प्रोजेक्ट की असाधारणता का मूल्यांकन होेगा, साइंस मेला का आयोजन विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के सहयोग से किया जायेगा, साइंस मेला में टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन विषय में निष्णात 03 सदस्यीय निर्णायक मण्डल के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने बताया कि डिक्लेमेशन में 02, कहानी लेखन में 03, पेंटिंग में 02, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत में 10-10, कविता लेखन में 03 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज दीपेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला युवा अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।





