न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव भाजपा सरकार पर हुई हमलावर,बोली देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, भाजपा सरकार सच बर्दाश्त नहीं कर पाती

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव भाजपा सरकार पर हुई हमलावर,बोली देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, भाजपा सरकार सच बर्दाश्त नहीं कर पाती

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार

मैनपुरी – सांसद डिंपल यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी दौरे पर पहुंची जहाँ उन्होंने शहीद के प्रतिमा स्थल पर हो रहे शहीद मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में भाग लिया इसके बाद उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

आपको बता दें कि इस समय सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा करहल सीट पर उपचुनाव होना है। सांसद डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव करहल विधानसभा से विधायक थे। उन्होंने लोकसभा कन्नौज के सांसद के लिए चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए इसके बाद करहल सीट खाली हो गई जिस पर उपचुनाव होना है। करहल सीट पर भाजपा अपना परचम लहराने के लिए अपने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। वही अपना गढ़ बचाने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर है। हालांकि अभी उप चुनाव की डेट अभी जारी नहीं हुई है। लेकिन सभी पार्टियों ने करहल सीट पर अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आज डिंपल यादव ने भी अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सच बर्दाश्त नहीं कर पाती साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी सरकार को लेकर सवाल खड़े किए।

उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सच बोलते हैं तब भी भाजपा को तकलीफ पहुंचती है। उन्होंने सरकार को बेरोजगारी पर घेरते हुए कहा कि मैं बेरोजगारों से पूछना चाहती हूं की उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी है कि नहीं। अग्नि वीरों के लिए भी सरकार ने क्या व्यवस्था की है यह तो पूरा देश ही जानता है। आज उत्तर प्रदेश और देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश तथा देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है जो महिलाएं विदेश से आ रही है उनके साथ भी बलात्कार हो रहे हैं। सच बोलने में कोई जगह नहीं देखी जाती सच तो हमेशा सच ही रहता है।

आप लोग देख रहे होंगे कि देश में इस समय जो रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं उन में जो लोग मरे हैं सरकार उनको क्या सहूलियत दे पा रही है। भाजपा सरकार की नाकामी है जो ऐसी दुर्घटनाएं हमारे देश में हो रही हैं।मैं समझता हूं यह लोग एक बीज गाड़ चुके हैं। विभाजन करने का जिसे कहीं ना कहीं अंकुरित करना चाहते हैं। लेकिन यह लोग समझ लें ऐसा नहीं हो पाएगा पीडीए के लोग जागरूक हो चुके हैं जिसमें पिछडा दलित,अल्पसंख्यक, के साथ-साथ देश की आधी आबादी भी शामिल है कोई यह ना समझे कि हमने किसी को छोड़ा है हमारे इस पीडीए में अगडे भी शामिल है। आज सभी लोग परेशान हो चाहे वह किसी धर्म के हो किसी वर्ग के हो लोग सभी परेशान हैं।जिसका जवाब आप लोगों ने देखा होगा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने दिया है। जनता इसी तरह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। करंट सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा जिसको लेकर पूछे गए सवाल पर कहा यह उनका शीर्ष नेतृत्व तय करेगा शीर्ष नेतृत्व जो तय करेगा वही प्रत्याशी होगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close