मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने ली परेड की सलामी और किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

मैनपुरी अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने ली परेड की सलामी और किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

आईरा न्यूज़ नेटवर्कजिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी 4 नवंबर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को परेड की सलामी ली। परेड के दौरान, उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करवाई। परेड के समापन के बाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन मैनपुरी का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, महोदय ने पुलिस लाइन आरटीसी का भी निरीक्षण किया, जिसमें आरटीसी बैरक, विद्यालय और भोजनालय शामिल थे। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close