अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत टडिया गांव के पास राजातालाब जख्खिनी मार्ग पर गुरुवार को दोपहर में मैजिक की टक्कर से सिहोरवा निवासी बाइक सवार संजय यादव 25 वर्ष तथा नरसड़ा निवासी रितिक यादव उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उक्त दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जख्खिनी में इलाज के लिए भर्ती कराया। उक्त दोनों घायलो का हालत गंभीर होने के वजह से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उक्त दोनों घायलों को कबीरचौरा के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय यादव अपने दोस्त और रितिक यादव के साथ बाइक से राजातालाब की ओर जा रहे थे उसी दौरान राजातालाब से जखनी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दिए जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से ड्राइवर मैजिक लेकर फरार हो गया जिसका स्थानीय लोगों ने पीछा करके जख्खिनी सीहोरवा के पास मैजिक सहित ड्राइवर रामप्रसाद मौर्य निवासी कुंडरिया जंसा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close