काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मेन मार्केट में चोरो के हौसले बुलंद, चोरी की मोटर बाइक सिसी कैमरो में दिखेचोर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,नगर के मुख्य बाजार से अज्ञात चोर एक युवक की बाईक चोरी कर ले गये। चोरी की उक्त वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बाईक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस फुटेज व तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। मौहल्ला अल्ली खा निवासी अरमान पुत्र तलीफ ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी बाईक संख्या यूके 18-1982 से बीती 30 जनवरी की सांय 5 बजे वह बूरा बताशा वाली गली में परफ्रयूम लेने के लिए गया था जैसे ही वह दुकान से परफ्रयूम लेकर आया तो बाईक वहां पर नही थी। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पीड़ित ने बताया कि उसने पास लगे सीसीटीवी कैमरे चौक किये तो उसकी बाईक को दो अज्ञात चोर चोरी कर ले जा रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर व फुटेज देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close