काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मुखबर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन ख़जाना निशा ),,,,जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कुण्डा पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी व अवैध हथियार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कार्यवाहियों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 8.30 ग्राम स्मैक, एक बाइक व अन्य सामान तथा तमंचा-कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रथम कार्यवाही के मुताबिक कुदईयोवाला मोड़ पर गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़कर ली गई तलाशी में राहिल के कब्जे से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक, जबकि यामीन के कब्जे से 3.40 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट), एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1700 रुपये नगद बरामद किये हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद पदार्थ को डीडी किट से जांच करने पर उसके स्मैक होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। द्वितीय कार्यवाही में रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पेट्रोल पम्प के पास ट्रकों के समीप खड़े एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।‌ तलाशी में उसके पास एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस बरामद हुआ। बरामद तमंचा चालू अवस्था में पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बहादुर सिंह पुत्र भंवर सिंह, निवासी छीना फार्म, ढकिया गुलाबो रोड, काशीपुर बताया गया है, जिसके के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली कुंडा के
उपनिरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, कुंदन, नवीन शर्मा, मुदस्सर आजम थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close