मिशन शक्ति फेज-5.0: स्योहारा में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी-अब चुप नहीं रहेंगी महिलाएं-स्योहारा में मिशन शक्ति 5.0 का ज़मीनी असर
मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, 145 से अधिक महिलाएं रहीं शामिल
बिजनौर | 26 दिसम्बर 2025
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।




पुलिस अधीक्षक, बिजनौर के निर्देशन में थाना स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्योहारा की मेन मार्केट, राहगीर महिलाओं-बालिकाओं तथा ग्राम फैजुल्लापुर में आयोजित इस अभियान में लगभग 145 महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डेटा सुरक्षा तथा साइबर उत्पीड़न से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और बिना किसी संकोच के शिकायत दर्ज कराएं।
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे—
कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए
अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 – वीमेन पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102 – गर्भवती महिला एवं नवजात एम्बुलेंस
108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा
1098 – चाइल्ड लाइन
101 – अग्निशमन सेवा
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में थाना स्योहारा की मिशन शक्ति टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





