महिला ग्राम प्रधान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, गांव में शोक की लहर
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बिजनौर – स्योहारा
महिला ग्राम प्रधान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, गांव में शोक की लहर
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मेवा नवादा में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला ग्राम प्रधान का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में गमगीन माहौल छा गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन छानबीन कर रही है।
वही ग्राम प्रधान के पति इशरत अली ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से शुगर और बीपी की बीमारी से पीड़ित थीं। स्वास्थ्य कारणों के चलते वे अक्सर अपनी पत्नी को मायके पक्ष से बातचीत कम करने की सलाह देते थे। पति के अनुसार, इसी बात को लेकर प्रधान मानसिक रूप से आहत रहती थीं और क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के समय इशरत अली किसी कार्य से घर से बाहर थे।
यह मामला ग्राम पंचायत मेवा नवादा से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही





