वाराणसी/उत्तरप्रदेश

महाशिवरात्रि से पहले गड्ढा मुक्त होगा पंचकोशी मार्ग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नगर आयुक्त ने पंचकोशी मार्ग व कंदवा स्थित शिव मंदिरों का किया निरीक्षण,बोले श्रद्धालुओं को न हो कष्ट

कंदवा में वर्षों से बंद पड़े शौचालय को तत्काल मरम्मत कर शुरू करने का दिया अल्टीमेटम

वाराणसी :- काशी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कंदवा स्थित कांदेश्वर महादेव मंदिर और शिवपुर पंचकोशी मार्ग स्थित पांचो पांडव का निरीक्षण किया | इस दौरान साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था व सड़कों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने महाशिवरात्रि से पहले पंचकोशी मार्ग की सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया | निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शिवपुर पांचो पांडव मार्ग और धर्मशाला परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया | कहा कि श्रद्धालुओं के मार्ग में कहीं भी सीवर या वॉटर लीकेज की समस्या नहीं दिखनी चाहिए साथ ही यात्रा मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए,ताकि पंचकोशी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो |

इस क्रम में ​कंदवा स्थित श्री रंगेश्वर नाथ मंदिर के पास लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण और बंद शौचालय को गंभीरता से लेते हुए महाशिवरात्रि से पहले मरम्मत कराकर इसे जनसामान्य के लिए खोलने का निर्देश दिया | इसके अलावा पूरे परिक्रमा मार्ग में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने या ठीक करने को कहा ताकि रात में भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे | कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है |

निरीक्षण के दौरान शिवपुर वार्ड के पार्षद बलराम बनौजिया,कंदवा पार्षद प्रतिनिधि के अलावा निगम के जोनल अधिकारी,अधिशासी अभियंता (सिविल), जलकल विभाग के अवर अभियंता और सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close