वाराणसी/उत्तरप्रदेश

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज के ग्लोबल लाइट हाउस में भव्य आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

विश्व शांति व नैतिक मूल्यों के प्रसार में संस्था की भूमिका सराहनीय – सांसद वीरेंद्र सिंह

सारनाथ वाराणसी:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के क्षेत्रीय मुख्यालय ग्लोबल लाइट हाउस, सारनाथ में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही | मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज का कार्य विश्व स्तर पर अद्वितीय है | संस्था विश्व शांति,सद्भावना और आपसी एकता का संदेश देकर समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज परिवार के बीच उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश दुबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव उत्थान और नैतिक जागरण के लिए संस्था का योगदान अत्यंत सराहनीय है | पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेंद्र सिंह पटेल ने भी संस्था के सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यों की प्रशंसा की |

इस अवसर पर डॉ.केपी जायसवाल,डॉ.आदित्य सिंह, डॉ.योगेश्वर सिंह,जिला उद्यान अधिकारी बहन ममता यादव,रमेश सिंह,एनके उपाध्याय,महेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान सभागार में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में केक काटकर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया | कुमारी नैना द्वारा प्रस्तुत शिव भजन से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए | तत्पश्चात मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने परिसर में स्थापित शिवध्वज का ध्वजारोहण किया | जीवन मूल्य आध्यात्मिक कला मंदिर में सुसज्जित पंच शिवलिंग के दर्शन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया |

कार्यक्रम की सफलता में शाखा प्रभारी ब्रम्ह कुमारी राधिका दीदी,मोटिवेशनल ट्रेनर ब्र.कु.तापोशी दीदी, ब्र.कु.अनीता,मनीषा,प्रियंका,बीके राजू,बीके अजीत, पूजा,दिनेश भाई सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही | संचालन ब्र.कु.तापोशी दीदी ने किया जबकि प्रबंधन बीके विपिन भाई ने संभाला |

लमही के अशोक पटेल,बंधु पटेल,रवि,उदय,राजकुमार, अशोक,महेश व शिवपूजन आदि ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया साथ ही सारनाथ स्थित सारंगनाथ शिव मंदिर में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य राजू भाई और अजीत भाई के नेतृत्व में भक्तों को लस्सी पिलाने के साथ शिव दर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close