राजनीति

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का रहा. अभी तक के रुझानों में AIMIM 75 सीटों पर आगे चल रही है, जो इस बात का संकेत है कि राज्य के मुस्लिम बहुल और दलित‑बहुल शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ बढ़ी है. यह प्रदर्शन कांग्रेस और NCP (शरद पवार) के लिए चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि उनके परंपरागत वोट बैंक में AIMIM ने सेंध लगाई है.

AIMIM ने पहली बार अहिल्यानगर और चंद्रपुर नगर निगमों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. निकाय चुनावों में यह उभार आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सफलता AIMIM को महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में एक नई पहचान दे सकती है

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close