वाराणसी/उत्तरप्रदेश

महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने ट्रैक मेंटेनर विपिन पाल को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने ट्रैक मेंटेनर विपिन पाल को दी बधाई

वाराणसी :- महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए वाराणसी मंडल के एक कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया | पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में वाराणसी मंडल के तरयासुजान स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत विपिन पाल ने 5 अक्टूबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान देखा कि किमी. संख्या-57/0 से 61/0 के मध्य ट्रैक का बैंक अत्यधिक बारिश होने के कारण कट गया था |

विपिन पाल ने तत्काल ट्रैक की सुरक्षा करते हुये ट्रेन को रोककर जूनियर इंजीनियर/इंचार्ज को सूचित किया एवं ट्रेन को संरक्षित ढंग से पास कराया | विपिन पाल की कर्तव्यपरायणता और सतर्कता से एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका | मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने ट्रैक मेंटेनर विपिन पाल की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close